फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The thieves left behind a silver idol of Radha-Krishna and took away gold jewellery.

Mau News: चांदी की राधा-कृष्ण की मूर्ति छोड़ सोने के आभूषण ले गए चोर

Thu, 12 Feb 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The thieves left behind a silver idol of Radha-Krishna and took away gold jewellery.
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर बाबू का पूरा में चोरी के बाद खुली अलमारी और बिखरे सामान। संवा - फोटो : बहराइच के कलेक्ट्रेट ​स्थित धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर बाबा का पूरा मुहल्ले में बृहस्पतिवार की भोर में पल्लवी पांडेय के घर से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश किए और चांदी से बनी राधा-कृष्ण की मूर्ति छोड़ सोने के आभूषण ले गए।
विज्ञापन

घटना के समय घर में केवल मां-बेटी मौजूद थीं। पल्लवी पांडेय ने बताया कि वो जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। वह उनकी बेटी के साथ घर पर रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात एक बजे तक दोनों जगी थीं। फिर अपने अपने कमरे में सोने चली गईं।
विज्ञापन

रात दो बजे छत पर किसी के कूदने की आवाज सुनाई दी, लेकिन बंदरों के कूदने की आशंका के चलते मां बेटी ने नजर अंदाज कर दिया। सुबह जब नींद खुली तो अलमारी खुली थी और उसमें रखे आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी में चांदी से बनी राधा-कृष्ण की मूर्ति थी, जिसे चोर नहीं ले गए। इसके साथ ही नकली आभूषण भी छोड़ गए थे और सभी सोने चांदी के आभूषण गायब थे।
छत पर जाकर देखा तो आभूषण के खाली डब्बे सीढ़ी और छत पर पड़ा मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की है। आसपास के लोगों और लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed