फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team reached 78,712 houses in three days, 13 leprosy patients were found in 133 suspected cases

Mau News: तीन दिन में 78,712 घरों तक पहुंची टीम, 133 संदिग्ध मामलों में 13 कुष्ठ रोगी मिले

Fri, 06 Sep 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The team reached 78,712 houses in three days, 13 leprosy patients were found in 133 suspected cases
मऊ। जनपद में 2 से 15 सितंबर तक संचालित कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत तीन दिनों में ही सर्च टीमों ने 78,712 घरों के सदस्यों की जांच की। इसमे 66,582 घर ऐसे हैं जिनमें सभी सदस्यों की जांच हुई है। 12,130 घर ऐसे रहे जिसमें विभिन्न कारणों से कुछ सदस्यों की जांच नहीं हो पाई। 2 सितंबर से शुरू अभियान में 4 सितंबर तक 44,1087 लोगों की जांच की गई, इनमें 133 मामले संदिग्ध पाए गए। इनमें से अब तक 13 मामलों में सुन्न बहरी रोग की पुष्टि हुई है। जनपद में सुन्न बहरी को जड़ से समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से इस अभियान में सहयोग करने की भी अपील की है। जनपद में अभियान को सफल बनाने के लिए लगाई गई 2513 टीमों को भी जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए गए थे कि इस अभियान के दौरान सभी लोगों की जांच की जाए। कोई भी जांच से छूटने न पाए,जिससे प्रारंभिक अवस्था में ही लक्षण मिलने पर उसका समुचित ढंग से समय से इलाज हो सके। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि सुन्न बहरी रोग से संबंधित समस्त जांच एवं उससे प्रभावित लोगों का इलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में नि:शुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed