फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team raided under the leadership of Joint Magistrate

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने मारा छापा

Sat, 29 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The team raided under the leadership of Joint Magistrate
मधुबन (मऊ)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन शराब की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने ठेकों पर रेट लिस्ट ठीक प्रकार से नहीं लगी होने पर नाराजगी जताई। साथ ही शराब का बिल ग्राहकों को उपलब्ध कराने के निर्देश सेल्समैन को दिया।
विज्ञापन

शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, एसडीएम लालबाबू दुबे,सीओ राजकुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दुबारी मोड़ मधुबन, नंदौर चट्टी, भैरोपुर मोड़, देवारा सहित आधा दर्जन से अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले भैरोपुर मोड़ स्थित शराब के ठेके पर छापा मारा। यहां पर टीम ने ठेके के दस्तावेज देखने के साथ ही दुकान में रखे स्टाक का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने दुकान पर ठीक प्रकार से रेट लिस्ट न लगी होने पर कड़ी नाराजगी जताई। नई लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने धर्मपुर में स्थित शराब के ठेके पर छापा मारा। यहां पर भी रेट लिस्ट ठीक प्रकार से लगाने के निर्देश सेल्समैन को दिया। टीम ने इसके बाद परसिया देवारा में स्थित शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेल्समैन को निर्देश दिए कि कोई भी ग्राहक जब भी शराब खरीदते हैं तो वह उन्हें उसका बिल भी उपलब्ध कराएं। इसी क्रम में मधुबन कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही देवरांचल के देसी, विदेशी, बियर की दुकानों पर दबिश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed