फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team of Sufiyan Enterprises Ghosi became the winner.

Mau News: विजेता बनी सुफियान इंटरप्राइजेज घोसी की टीम

Sun, 28 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The team of Sufiyan Enterprises Ghosi became the winner.
दुबारी में जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित वशिष्ठ नारायण सिंह भगत सिंह दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। सुफियान इंटरप्राइजेज घोसी की टीम मैच जीतकर विजेता बनी।
विज्ञापन

शनिवार का हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बंजारी टीम ने शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ की टीम को 2-1 हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल में सुफियान इंटरप्राइजेज घोसी टीम ने देवरिया टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

देर शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुफियान इंटरप्राइजेज घोसी ने बंजारी टीम को 2-0 से हरा दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला वॉलीबाल संघ मऊ के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने विजेता टीम ट्राफी और जीत की धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपविजेता बंजारी टीम को शील्ड व नगद पुरस्कार दिया गया। सुफियान इंटरप्राइजेज घोसी टीम के फहीम मैन ऑफ द मैच एवं सुफियान मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। इन्हें भी पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में ककरहट्टा, शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़, बंजारी, असना, देवरिया, बमहौर, दरगाह, मढ़ई की टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका में फैयाज़ अहमद और शाहनवा रहे।

कमेंटेटर अरविंद सिंह, अर्जुन कांदू और सुबोध कौशल रहे। इस मौके पर डॉ. कामलूद्दीन अहमद, सुहैल अहमद, राम नारायण सिंह, जनार्दन सिंह, नितीश तिवारी, इस्लाम अहमद, शिवानंद सिंह आदि लोग मैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed