फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team checked the incomplete works of rejuvenation

टीम ने कायाकल्प के अधूरे कार्यों को जांचा

Sat, 30 Jul 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The team checked the incomplete works of rejuvenation
मुहम्मदाबाद गोहना। सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए सरकार ने कायाकल्प योजना बनाई है। लेकिन इसमें लापरवाही शुरू हो गई है। इसके तहत होने वाले कार्योें की जांच के लिए शनिवार को टीम ने विद्यालयों को निरीक्षण कर हकीकत जानी। ब्लॉक के सहायक पंचायत अधिकारी आदित्य सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने सुरहुरपुर ग्राम पंचायत के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरूहुरपुर, प्राथमिक विद्यालय काजीपुर बस्ती, प्राथमिक विद्यालय चौहान बस्ती के विद्यालयों की व्यवस्थाएं देखीं। विद्यालयों में सुलभ शौचालय, कमरों में टाइल्स, रसोईघर, मल्टीपल वाशबेसिन, डेस्क-बेंच, श्यामपट्ट, बाउंड्रीवाल, रंग रोगन सहित 19 बिंदुओं से विद्यालयों को संतृप्त करना है। लेकिन अभी तक अधिकांश विद्यालयों में कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। सहायक पंचायत अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि क्षेत्र के 80 फ़ीसदी से अधिक प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में 19 बिंदुओं में से 10 बिंदुओं पर कार्य हुआ है। अलग-अलग गांव के स्कूलों में अधूरे बिंदुओं पर काम कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही सभी विद्यालयों को संतृप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed