फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The target is to build 8552 toilets under the Swachh Bharat Mission

Mau News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8552 शौचालय बनाने का लक्ष्य

Thu, 15 May 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The target is to build 8552 toilets under the Swachh Bharat Mission
मऊ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8552 शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला है। जिलाधिकारी प्रविण मिश्र ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता समिति की बैठक में ब्लॉकवार लक्ष्य आवंटित कर काम शुरू करने कहा है। ब्लॉक स्तरीय टीम गांवों में पहुंचकर लाभार्थियों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

फिर संबंधित के बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। जनपद की 645 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस कर दिया गया है। इसके अनुसार इन ग्राम पंचायतों में किसी तरह की गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन ग्राम पंचायतों में युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन फेज-1 के तहत ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त कराना था। अब सरकार द्वार फेज-2 पर काम किया जा रहा है जिसके तहत ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों को सुविधाओं ने लैस करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में कहीं भी एक स्थान पर कचरा तक नहीं दिखना चाहिए। नए नियम के तहत ओडीएफ प्लस यानी जिले का आदर्श गांव में गीला सूखा कचरा की प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।
कहीं भी गंदगी और जलभराव जैसी स्थिति न हो। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े का ढेर नहीं दिखना चाहिए।
बैठक में सीडीओ प्रशांत नागर, प्रभारी डीपीआरओ अजीत सिंह, एडीपीआरओ किरन वर्मा, सभी खंड विकास अधिकारी और सचिव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed