फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The system started getting sick in the health fair

Mau News: आरोग्य मेले में बीमार होने लगी व्यवस्था

Mon, 13 Jan 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The system started getting sick in the health fair
मऊ-दु़बारी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में व्यवस्था ही मानों बीमार होने लगी है। कहीं विभाग और स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या में अंतर मिल रहा है तो कहीं डॉक्टर देर से पहुंच रहे हैं। कुछ पीएचसी ही दोपहर में खुल रही हैं।
विज्ञापन

यह आंकड़ेबाजी का खेल सामने आया अमर उजाला की पड़ताल में रविवार को अमर उजाला की टीम ने तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पड़ताल की, जहां दो केंद्र सुबह 11 बजे के बाद खुले।
विज्ञापन

वहीं विभाग द्वारा जारी आंकड़े में और अस्पताल के आंकड़ों में 20 से अधिक मरीजों का अंतर दिखा। इतना ही नहीं जिस केंद्र पर फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया, वहां दो-दो चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जाने का दावा किया गया, लेकिन इसमें एक ही अस्पताल पर एक डॉक्टर के जाना मिला, वहीं दूसरे अस्पताल पर कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की जारी सूची में तिघरा पीएचसी पर दो चिकित्सक और सात स्वास्थ्यकर्मी द्वारा 33 पुरुष और 30 महिला और 16 किशोर-किशोरियों के इलाज का दावा किया गया। जबकि यहां अमर उजाला की टीम 11:18 बजे पहुंची तो यह केंद्र बंद मिला, जहां 20 मिनट बाद इसे खोला गया। इस केंद्र पर बीते डेढ़ साल से कोई डाक्टर नहीं है, यहां फार्मासिस्ट ऋषिदेव ने ही 25 मरीजों का इलाज किया। जबकि यहां दो डॉक्टरों की तैनाती दिखाई गई।

वहीं द़ुबारी पीएचसी में दो चिकित्सक आठ स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा 18 पुरुष, 8 महिला और 6 किशोर-किशोरियों का इलाज करना बताया गया। जबकि अमर उजाला की टीम को अस्पताल में फार्मासिस्ट उमेश वर्मा और स्टॉफ नर्स सुनैना और सरिता ही मरीज का उपचार करतीं मिलीं। यहां इन स्वास्थ्यकर्मियों ने 55 मरीजों का उपचार किया, लेकिन विभाग जारी सूची में 33 मरीज दर्ज होना बताया गया। यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे के एक होमियोपैथ के डॉक्टर अरुण कुमार अपने फार्मासिस्ट सुनिल कुमार के साथ पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed