{"_id":"65df6115dc9bed56320a8255","slug":"the-sword-hangs-on-the-recognition-of-292-schools-mau-news-c-295-1-mau1001-109429-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 292 विद्यालयों की मान्यता पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 292 विद्यालयों की मान्यता पर खतरा
विज्ञापन
मऊ। नया शिक्षा सत्र बीतने को है, लेकिन यू डायस पोर्टल पर बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग, मदरसा संबद्ध 292 मान्यता प्राप्त विद्यालयों का डाटा अपलोड नहीं किया जा सका है। प्रशासन की तरफ से तमाम जारी निर्देश जारी करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इस मामले में विद्यालयों की मान्यता रद्द करने का नोटिस जारी किया है। इससे लगभग 10 हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है।
जिले में 2584 विद्यालय हैं। शासन की ओर से फर्जीवाड़ा रोकने, स्कूलों को सीधे जोड़ने के लिए यू डायस पोर्टल विकसित किया गया है। सत्र के आरंभ में ही स्कूलों को उपलब्ध सुविधाएं, शिक्षकोंं की संख्या, शैक्षिक योग्यता, बच्चों की प्रोफाइल आदि का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। शिक्षासत्र बीतने को है अभी तक विद्यालयों ने पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के 167, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 87, मदरसा के 31 तथा समाज कल्याण के छह सहित 292 विद्यालयों की ओर से छात्रों की प्रोफाइल इंट्री डाटा यू-डायस प्लस पोर्टल पर फीडिंग न करने के मामले में लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों को यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्रों के डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया। इसके बावजूद पोर्टल पर डाटा फीड करने के मामले में विद्यालय संचालक लापरवाह बने हुए हैं। जबकि शिक्षा सत्र बीतने को है। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 29 फरवरी 2024 तक पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की समय सीमा निर्धारित किया है। आदेश का अनुपालन न होने पर 292 विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।इससे लगभग 10 हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है।
यू्-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने के मामले में जिले के 292 मान्यता प्राप्त विद्यालय को नोटिस जारी की गई है। 29 फरवरी तक पोर्टल पर विद्यालय का डाटा अपलोड करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। - संतोष कुमार उपाध्याय, बीएसए