फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Surajpur-Ghazipur road has not been repaired for 20 years.

Mau News: सूरजपुर-गजियापुर मार्ग की 20 साल से नहीं हुई मरम्मत

Thu, 22 Jan 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Surajpur-Ghazipur road has not been repaired for 20 years.
मधुबन तहसील का बदहाल सूरजपुर -गजियापुर मार्ग।संवाद
जिले के देवाराचंल के साथ बलिया,गोरखपुर और देवरिया जिला सहित बिहार राज्य को जोड़ने वाली 14 किमी सूरजपुर गजियापुर मार्ग 20 साल से मरम्मत के अभाव में बदहाल है।
विज्ञापन

जनपद को चार जिलों के साथ अनेक गांवों को मधुबन तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग होने के चलते रोजाना हजारों लोगों का तहसील मुख्यालय सहित अन्य सरकारी विभागों पर आवागमन होता है।
विज्ञापन

इस मार्ग का प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत दो दशक पूर्व सूरजपुर से बलिया जिले के तुर्तीपार ग्राम सभा तक करीब 25 किमी सड़क आधा अधूरी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय बीतने के बाद एक बार फिर सड़क पर मरम्मत कार्य न होने के चलते सड़क जगह जगह से उखड़ने के साथ गड्ढे के रूप में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से देवारांचल के दुबारी, परसिया, भठिया, टमठा, गजियापुर, गोबरही सहित 50 गांवों के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय पर आवाजाही है।

गोरखपुर, बलिया तथा देवरिया जिले से से भी रोजाना सैकड़ों वाहन चालकों का आवागमन बना रहता है। कौशल चौहान, राजेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, चन्द्रमणि यादव ने गोरखपुर, बलिया-देवरिया जिले के आवाजाही को देखते हुए इसे हाईवे बनाने की मांग की है।
मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने बताया कि इस मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed