Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sun shone but the maximum and minimum temperatures remained stable.

Mau News: धूप निकली पर अधिकतम-न्यूनतम तापमान रहा स्थिर

Thu, 25 Dec 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The sun shone but the maximum and minimum temperatures remained stable.
नगर के मुंशीपुरा में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच जाते वाहन।संवाद - फोटो : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर जिला कार्यालय में दीप मालिका सजाते भाजपाई। स्रोत स्वयं
जिले में शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को तड़के से आकाश में बादल छाए रहे। बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकपा दिया। सुबह लगभग आठ बजे सूर्य के दर्शन हुए। सर्द हवा के चलते धूप बेअसर साबित हो रही थी।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। एक्यूआई में चार अंक का घटाव दर्ज किया गया। सुबह लगभग छह बजे सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। सर्द हवा चलने से लोग देर से अपने घरों से निकले।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। सुबह लगभग आठ बजे सूर्य ने दर्शन दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 68 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 किमी की प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं एक्यूआई चार अंक घटकर 167 अंक रिकार्ड किया गया। मंगलवार को एक्यूआई 171 दर्ज किया गया था। गलन और बर्फीली हवा चलने के चलते शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed