फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sun shone brightly until 3 p.m., and by evening, winds blew at a speed of 40 kmph.

Mau News: तीन बजे तक तल्ख धूप, शाम होते ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

Tue, 02 Jun 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The sun shone brightly until 3 p.m., and by evening, winds blew at a speed of 40 kmph.
ज्ञानपुर में शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से ही लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे तक चटक धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे, लेकिन इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली।
विज्ञापन

पछुआ हवा की जगह पूरवा हवा चलने लगी, जिसकी गति 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसके चलते वातावरण में ठंडक घुली और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शाम होते-होते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। जिले के सुरियावां, दुर्गागंज और अभोली क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार की तुलना में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया।
विज्ञापन

चटक धूप और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दोपहर बाद हवा की दिशा बदलने और बादल छाने से मौसम में राहत महसूस की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी, जबकि बुधवार से तापमान में फिर वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि येलो अलर्ट का अर्थ है कि लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। फिलहाल कोई गंभीर खतरा नहीं है, लेकिन मौसम अचानक खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed