Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sun appeared for four minutes after 96 hours, and the temperature dropped by three degrees in 24 hours.

Mau News: 96 घंटे बाद चार मिनट के लिए दिखे सूर्य, 24 घंटे में तीन डिग्री लुढ़का तापमान

Sat, 20 Dec 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The sun appeared for four minutes after 96 hours, and the temperature dropped by three degrees in 24 hours.
नगर में श​निवार को दिन में ठंड के बीच तीन दिनाें बाद 2 बजे 4 मिनट के लिए दिखा सूरज।संवाद - फोटो : समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम-एसएसपी। स्रोत संवाद
जिले में पांचवें दिन शीतलहर का कहर जारी रहा। 96 घंटे बाद सूर्य ने दर्शन तो दिए, लेकिन चार मिनट बाद ही छुप गए। उधर बर्फीली हवाओं के चलने से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लोग अलाव के सहारे बैठने को विवश हैं। शीतलहर का कहर पांचवें दिन भी जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 64 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

छह किमी की प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं एक्यूआई 174 रिकॉर्ड किया गया, जो कि शुक्रवार के एक्यूआई 183 से 9 अंक कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने गलन इतनी बढ़ा दी है कि घरों के भीतर भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शीतलहर का सीधा असर शहर और ग्रामीण इलाकों के जनजीवन पर पड़ा है। हमेशा गुलजार रहने वाले बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा की स्थिति हो जा रही है।

भीषण ठंड को देखते हुए चिकित्सकों ने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि इस मौसम में हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और सांस के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। बचाव के उपाय, गरम तासीर वाली चीजों का सेवन करें। पर्याप्त ऊनी कपड़े पहनें और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed