फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The strings of affection tied on the wrists of brothers

भाइयों की कलाइयों पर बंधी स्नेह की डोर

Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The strings of affection tied on the wrists of brothers
पुलिस लाइन में रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में पुलिसकर्मियों को राखी बांधतीं युवती और महिला।संवा - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व धूम से मनाया गया। बहनों ने जहां भाइयों की कलाइयों पर स्नेह की डोर बांधी तो वहीं भाइयों ने उन्हें उपहार दिए और उन्हें सुरक्षा का वचन दिया। शुक्रवार को भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। उधर, कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को राखियां बांधी गईं। ऐसे में राखी के बाजार भी गुलजार रहे। रक्षाबंधन पर पूरे दिन राखी बांधने और उपहार भेंट करने का सिलसिला जारी रहा। सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने की रस्म पूरी की। प्रमुख बाजारों में जगह-जगह स्टालों पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियां सजी थीं। बहनों ने नए कपड़ों की भी खरीदारी की। रोटरी क्लब की ओर से पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन समेत तमाम पुलिसकर्मियों को राखियां बांधी गईं। साथ ही पौधरोपण किया गया। एएसपी त्रिभुवन त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा अक्सर होता है कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर अपने घर नहीं जा पाते। परिवार के सदस्यों से नहीं मिल पाते लेकिन रोटेरियन बंधुओं का एहसास हमें कभी ऐसा सोचने का वक्त नहीं देता। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. असगर अली सिद्दीकी ने कहा कि क्लब जन सेवा के लिए सदैव कार्य करता है। मुहम्मदाबाद गोहना : किंग्स इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी और एक दूसरे से आशीर्वाद लिया। स्कूल में कॉलेज प्रशासन ने समारोह का आयोजन किया था। रोडवेज डिपो से बृहस्पतिवार को निकलने वाली बसों में महिलाओं यात्रियों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी साहू, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी चंद्रकला शुक्ला ने जीरो बैलेंस के टिकट बांटे। कर्मचारियों ने महिलाओं को सम्मान पूर्वक बसों में बैठाया। एआरएम ने बताया कि महिलाओं को 48 घंटे तक मुफ्त सफर की सौगात दी गई है। यात्रा में कोई दिक्कत न हो इसके लिए मऊ, बनारस, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़ सहित अन्य रूटो पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी चंद्रकला शुक्ला ने बताया कि महिलाएं रोडवेज की किसी भी बस में 12 अगस्त की रात 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज प्रबंधन ने नई टिकट मशीनों में जीरो बैलेंस का टिकट फीड कर दिया है।

मुहम्मदाबाद गोहना स्थित किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल में  रक्षाबंधन पर्व पर छात्रों को राखी बांध

मुहम्मदाबाद गोहना स्थित किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व पर छात्रों को राखी बांध- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed