फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The stick did not rest in front of the bicycle in any assembly.

Mau News: किसी भी विधानसभा में साइकिल के सामने नहीं टिकी छड़ी

Thu, 06 Jun 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The stick did not rest in front of the bicycle in any assembly.
मऊ। जिले में घोसी लोकसभा का 18 वें सांसद के तौर पर सपा के राजीव राय चुने जा चुके हैं। लेकिन मतगणना के आंकड़ाां ने साबित कर दिया कि भले ही चुनाव में आमने-सामने की लड़ाई थी। लेकिन वोटरों ने इसे एकतरफा कर दिया। स्थिति यह है कि मधुबन विधानसभा को छोड़कर अन्य चार विधानसभा में सुभासपा सपा के सामने नहीं टिक सकी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मधुबन में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर को 70 हजार 680 मत मिले थे। वहीं सपा के इंडी गठबंधन प्रत्याशी राजीव राय को 88 हजार 461 मत मिले थे। वहीं घोसी विधानसभा में 1 लाख 10 हजार 354 मत राजीव राय को मिले, वहीं अरविंद को 75 हजार 219 वोट ही मिले। वहीं सदर विधानसभा में 1 लाख 35 हजार 665 मत राजीव राय को मिले, वहीं यहां अरविंद को 71 हजार 988 मत मिले थे। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना में 95 हजार 473 मत राजीव राय को तो 55 हजार 192 मत अरविंद को मिले थे। वहीं अरविंद को बलिया के रसड़ा विधानसभा में 66 हजार 337 वोट मिले। वहीं राजीव राय को 71 हजार 454 वोटों की बढ़त रही। यानी एनडीए प्रत्याशी तीन विधानसभा सदर, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना में सपा के राजीव राय से 30 फीसदी से ज्यादा मत के आंकड़ों से पीछे रहे। जबकि मधुबन में करीब 18 हजार मत पीछे रहे। उम्मीद थी कि रसड़ा विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी सपा से आगे रहेंगे लेकिन यहां भी सपा पांच हजार वोटों से आगे रही।
विज्ञापन


-------------------

बसपा प्रत्याशी को उसके क्षेत्र में दी सपा ने दी पटखनी

मऊ। बसपा प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान मूलत: मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के हैं, बावजूद वह इस क्षेत्र से मत पाने में तीसरे नंबर पर रहे। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से बालकृष्ण चौहान को 53 हजार 825 मत मिला था। जबकि सपा प्रत्याशी को 95 हजार 473 तो अरविंद राजभर केा 55 हजार 192 मत मिले थे।
विज्ञापन


--------------

पोस्टल बैलेट में भी आगे रहे राजीव

मऊ। पोस्टल बैलेट के चुनाव परिणाम भी सपा के पक्ष में आए हैं। सपा सांसद राजीव राय को बैलेट पेपर से 1724 मत मिले। वहीं अरविंद राजभर को 772 तो बालकृष्ण चौहान को 466 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed