फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The special role of women in food security

Mau News: खाद्य सुरक्षा में महिलाओं की खास भूमिका

Sun, 08 Mar 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The special role of women in food security
राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कुशमौर में महिला किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम
बढुआ गोदाम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार को महिला किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करना, महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. अंजनी कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास और परिवार की खाद्य सुरक्षा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान संस्थान के वैज्ञानिकों ने तकनीकी विषयों की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कल्याणी कुमारी ने गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन विषय पर जानकारी दी। वैज्ञानिक तरीकों से बीज उत्पादन की विधियों को बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अजय कुमार ने रसोई के कचरे से कंपोस्ट कैसे बनाएं विषय पर व्याख्यान देते हुए घरेलू जैविक कचरे को उपयोगी कंपोस्ट में बदलने के तरीके बताए। वैज्ञानिक डॉ. पवित्रा वी ने महिला किसानों के लिए सरकारी योजनाएं विषय पर जानकारी दी। वरिष्ठ तकनीशियन निशा ने महिला सशक्तीकरण पर वीडियो दिखाया। कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र भी हुआ, जिसमें वैज्ञानिकों और महिला किसानों के बीच कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक डाॅ. अन्नामलै आनंदन ने अध्यक्षीय संबोधन में आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। महिला किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने और कृषि विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक डाॅ. पवित्रा वी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कुल 55 महिला किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed