{"_id":"62f29d1f0f97536d40512a1d","slug":"the-spaniards-took-out-the-tricolor-yatra-in-the-city-mau-news-vns6684729187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
सपा ने मंगलवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से तिरंगा पद यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बालनिकेतन, रोडवेज, आजमगढ़ तिराहा होते हुए भीटी चौराहा पर डॉ. भीमराव आम्बेडकर और पं.अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। इस दौरान सपा जनों ने अगस्त क्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला । साथ ही गांव-गांव इस कार्यक्रम के तहत लोगों के घरों पर झंडा लगाकर राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहाकि आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था। देश के कोने कोने में अगस्त क्रांति की ज्वाला फैल गई। 1942 से लेकर 1947 तक लाखों भारतीयों ने अपने जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों को भारत से जाने के लिए विवश कर दिया। 21 दिन के उपवास से महात्मा गांधी जी की तबीयत बहुत खराब हो गई, तब जाकर अंग्रेजों ने 1944 में महात्मा गांधी को रिहा कर दिया। अंतत: 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज भारत को छोड़कर जाने को विवश हो गए। इस अवसर पर अल्ताफ अंसारी, महेंद्र चौहान, धर्म प्रकाश यादव ,पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, शिव प्रताप यादव, पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, कुद्दूस अंसारी, वीरेंद्र चौहान, डॉ ओमप्रकाश यादव, शिवचंद्र राम भारती, राधेश्याम मौर्य ,शोभा श्रीवास्तव, रामधनी यादव आदि उपस्थित रहे।
खुरहट बाजार में फहराया गया तिरंगा
खुरहट बाजार में सपा के कैंप कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राष्ट्रगान किया। इस मौके पर आजादी की लड़ाई में प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर मिट्ठू प्रसाद राजभर,सूर्यप्रकाश ,आलोक राय,सूर्यभान यादव, सुवाष यादव, प्रेम चंद पंपू, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद चौहान सहित काफी सपा जन मौजूद रहे।