फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The soldier was made surveillance in-charge

सिपाही को बनाया गया सर्विलांस प्रभारी

Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The soldier was made surveillance in-charge
मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने विभाग के दो प्रकोष्ठों के प्रभारियों की तैनाती की है। घोसी कोतवाल के पद से हटाए गए केके गुप्ता को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। 15 सितंबर को जारी अपने आदेश में पुलिस अधीक्षक ने घोसी के कोतवाल पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजे गए केके गुप्ता को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया है, जबकि सर्विलांस सेल में पहले से कार्यरत आरक्षी विवेक सिंह को उसी शाखा का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में सर्विलांस जैसे अत्यंत अहम प्रकोष्ठ का प्रभारी एक आरक्षी को बनाए जाने पर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों में खासा चर्चा है। जनपद में पुलिस महकमे में यह पहली बार हुआ है जब एक सिपाही को इस सेल का प्रभारी बनाया गया है। विभाग से जुड़े जानकार लोगों का मानना है कि प्रभारी बनाए गए आरक्षी विवेक सिंह में सर्विलांस के बारे में बेहतर प्रतिभा को देखते हुए ही एसपी ने इसकी कमान उसे सौंपी है। विभाग में जटिल से जटिल मामलों को सुलझाने में इन दिनों सर्विलांस पर निर्भरता काफी हद तक हो गई है। इसके निर्वहन का दायित्व एसपी ने एक सिपाही को सौंपकर एक नया प्रयोग किया है। विभागीय जानकारों का मानना है कि एसपी ने सिपाही की काबिलियत को सम्मान देते हुए ही इस अहम शाखा का प्रभारी बना दिया है। जानकारों का कहना है कि विवेक सिंह विभाग के आरक्षियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। विभाग में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से किया जाए तो ईनाम जरूर मिलता है। हालांकि महकमे में यह भी चर्चा है कि क्या सेल का प्रभारी होने के नाते सिपाही सेल में तैनात सब इंस्पेक्टरों अथवा इंस्पेक्टरों को निर्देश दे सकता है अथवा यह सेल केवल सिपाहियों के भरोसे ही चलेगी।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल में पूर्व से तैनात चार सिपाहियों में से यह सबसे सीनियर हैं तथा तैनाती मात्र काम की योग्यता देखते हुए की गई है। - अविनाश पांडेय, पुलिस अधीक्षक, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed