फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The social distancing of the banks was fierce

बैंकों में जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी

Wed, 22 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The social distancing of the banks was fierce
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में पैसा निकालने के लिए लगी कतार, यहाँ सोशल डिस्टेंसिं - फोटो : MAU
मऊ। शासन प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करने की तमाम कवायद विभागीय उदासीनता के चलते सफल होती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को शहर के विभिन्न बैंकों में खाताधारकों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जी उड़ी। न तो बैंक प्रशासन और न ही संबंधित विभाग गंभीर नजर आया। जमा निकासी के लिए जा रहे खाताधारक संक्रमण की आशंका से दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन प्रशासन की तरफ से लगातार फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। बैंकों में जन धन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत खातों में पैसे आए हैं। इसे निकालने के लिए इन दिनों लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नगर में लाकडाउन लागू होने के चलते बैंक बंद चल रहे थे। लेकिन मंगलवार से बैंकों के खुलने के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया , बैंक आफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित विभिन्न बैंकों में जमा निकासी के लिए लंबी लाइन लगी रही। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा गया। बैंककर्मी अपने कार्य करने मेें व्यस्त रहे। जमा निकासी के लिए लोग घंटों खड़े रहने को लोग विवश रहे।इस संबंध में खाताधारक शिवधर सिंह, श्यामनारायण मौर्य, सत्यप्रकाश वर्मा का कहना था कि दवा के लिए पैसा की जरुरत थी, लेकिन एक घंटा बीत गया अभी नंबर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed