फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The social distancing of flying in the stockade of vegetable market

कटघरा शंकर सब्जी मंडी में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी

Tue, 25 May 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The social distancing of flying in the stockade of vegetable market
फतहपुर मंडाव (मऊ)। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में कोरोना कर्फ्यू के बाद भी सब्जी मंडियों में कोरोना प्रोटोकाल की जमकर धज्जीयां उड़ाई जा रही हैं। मंगलवार को क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस कारण जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के ही बाजार में सामान की खरीदारी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस के जवान तथा प्रशासनिक अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए शासन प्रशासन की तरफ से लागू कोरोना कर्फ्यू का असर कटघरा शंकर सब्जी मंडी में नहीं दिखा। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीरों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। चिकित्सकों की मानें तो यदि कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मंडी में आ जाता है तो यह महामारी पूरे कस्बे में फैलने के लिए जरा भी देर नहीं लगती। मंडी में भारी भीड़ होने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी उदासीन बने रहे। एसडीएम लाल बाबू दुबे का कहना है कि कर्फ्यू के दौरान कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं जिले के मझवारा में लगन तथा खरीफ सीजन शुरु होने के बाद बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड उमड़ रही है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल की धज्जीयां उड़ रही हैं। आए दिन सर्वर डाउन होने से घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाताधारकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मझवारा, रघौली, सेमरी जमालपुर, बडागांव नकटा सहित विभिन्न बाजारों में बैंकों की शाखाओं तथा एटीएम पर मंगलवार को भारी भीड़ देखने को मिली। पैसा निकालने के लिए एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी रही। भारी भीड़ के चलते लोग धक्का मुक्की करते नजर आए। बैंकों के बाहर यही हाल रहा। कोरोना काल के इस भयावह दौर में बैंक प्रबंधन लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में पूरी तरह से विफल रहा। लगन तथा खरीफ सीजन के मद्देनजर बैंकों में भारी भीड़ रह रही है। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग कार्यकाल अपराह्न चार बजे की बजाय दो बजे तक होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed