फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The situation unchanged for the 26th day

26वें दिन भी हालात जस के तस

Mon, 05 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Mon, 05 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The situation unchanged for the 26th day
सोमवार को नगर क्षेत्र के मुगलपुरा स्थित बैंक आफ बड़ौदा स्थित बैंक पर पैसा जमा करने और निकालने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार।

विज्ञापन
नोटबंदी के 26वें दिन भी बैंकों और एटीएम पर लोगों की परेशानी कम नहीं दिखी। रविवार की बंदी के चलते सोमवार को बैंक एवं एटीएम खुलते ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। घंटों इंतजार के बाद लोगों को एक निश्चित मात्रा में पैसा मिल रहा है, जिससे वे खीझ उठ रहे हैं। नोटबंदी का असर हर वर्ग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

सोमवार को सुबह नौ बजे से ही बैंकों पर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सोमवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, काशी गोमती ग्रामीण बैंक, एचडीएासी, भारतीय स्टेट बैंक एवं नगर में उनकी संबंधित शाखाओं सहित पंजाब नेशनल आदि सभी बैंकों पर इस कदर भीड़ दिखी कि पैसा निकालने जाने वालों का पसीना निकलने लगा। यही हाल एटीएम पर लगने वाली लाइनों का भी रहा। जो एटीएम खुले थे, उन में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपनी जरूरत का पैसा निकालने के लिए अपना काम छोड़कर लाइनों में लग जा रहे हैं। बैंकों में इस कदर भीड उमड़ रही है कि कोई वृद्ध, महिला एवं बीमार व्यक्ति उसे देखकर ही सहम जा रहा है। अधिकांश लोग भीड़ देखकर मायूस होकर लौट जा रहे हैं। लोगों का अधिकांश समय काम के बजाए पैसे के जुुगाड़ में कट जा     रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी     पड़ रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed