फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The siren sounded 20 times in 12 hours, and young people fled to Israel hiding in a bunker.

Mau News: 12 घंटे में 20 बार बजा सायरन, बंकर में छिपे इस्राइल गए युवा

Sat, 28 Feb 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The siren sounded 20 times in 12 hours, and young people fled to Israel hiding in a bunker.
इस्राइल में सेफ्टी रूम में पहुंचने के बाद युवा - फोटो : सांकेतिक
28 फरवरी की सुबह से इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इस बीच मऊ से इस्राइल गए युवाओं से संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने वीडियो कॉल पर बात की और वहां की स्थिति के बारे में जाना।
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ निवासी रामू राजभर और आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना के बनकट बाजार निवासी राजू चौहान ने बताया कि वो तेल अवीव शहर के रिसवन इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे (इस्राइल समयानुसार) से अलर्ट सायरन बज रहा है, जिसके बाद उनके साथ रहने वाले सभी लोग मकान के नीचे बने बंकर (सेफ्टी रूम) में चले जा रहे हैं। सुबह से दोपहर तक हर डेढ़ घंटे में एक बार अलर्ट बज रहा था, लेकिन शाम होते ही हर 20 मिनट पर बंकर में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 12 घंटे में कई धमाके हो चुके हैं। यहां का एयर डिफेंस सिस्टम इतना बेहतर है कि हम लोग चिंतित नहीं हैं। खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
रामू राजभर ने बताया कि छह माह पहले भी युद्ध का माहौल बना था, पहले तो डर था, लेकिन सुरक्षा इंतजाम को देखकर डर समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि वो लोग रोजगार के सिलसिले में दिसंबर 2024 में इस्राइल आए थे। उनके साथ कमरे में कानपुर नगर के ढाकनपुर निवासी बीरबल कुशवाहा सहित आठ लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed