{"_id":"61a4fbe3e05fee6fcf3c5fe4","slug":"the-shopkeeper-who-was-going-to-offer-namaz-in-mau-was-shot-ran-away-waving-his-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में नमाज पढ़ने जा रहे दुकानदार को मारी गोली, तमंचा लहराते हुए भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में नमाज पढ़ने जा रहे दुकानदार को मारी गोली, तमंचा लहराते हुए भागे बदमाश
Mon, 29 Nov 2021 09:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:42 PM IST
सार
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का रायपुर गांव की घटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मऊ में रायपुर के पास नमाज अदा करने जा रहे कपड़ा व्यापारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली व्यापारी की कमर में लगी है। घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घायल का आजमगढ़ में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। गोली किसने मारी और क्यों मारी इसका पता नहीं चल सका था।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी मकबूल अहमद (50) मुर्तजा रायपुर बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर अपने घर गए। वहां से कुछ देर बाद वह मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे। इस बीच बाइक से आए दो बदमाशों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली मार दी। गोली उनकी कमर में लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर बदमाश मोहरबापुर गांव की तरफ भाग गए। घायल व्यापारी को परिजन आजमगढ़ मंडल अस्पताल ले गए। एसओ अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।