फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The shopkeeper returned the left bag of the passenger

यात्री का छूटा बैग दुकानदार ने लौटाया

Fri, 18 Nov 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper returned the left bag of the passenger
मुहम्मदाबाद गोहना बस स्टैंड पर छूट गए सामानों से भरे बैग को कसबे के एक दुकानदार ने उसके मालिक का पता लगाकर उसे सौंप दिया। पांच दिन अपना बैग पाकर यात्री खुश नजर आया।
विज्ञापन

रोडवेज बस एक यात्री दिन पहले अपने परिवार के साथ मऊ डिपो की बस से आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज बाजार जा रहा था। मऊ से आई बस जैसे ही मुहम्मदाबाद गोहना बस स्टेशन पर पहुंची तो इसी बीच किसी यात्री ने बिलरियागंज जाने वाले यात्री का सामानों से भरा बैग वहीं उतार दिया। बस जब आजमगढ़ के लिए चली गई तो कुछ देर बाद बैग को लावारिस हाल में देख बस स्टैंड के पास पान की दुकान करने वाले अरुण कुमार चौरसिया ने अपने पास रख लिया। दुकानदार ने उत्सुकता वश बैग में लगे ताले को तोड़कर देखा तो उसमें बच्चों के कपड़े, आधार कार्ड , 3500 रुपये नगद भी थे। आधार कार्ड पर लिखे पते से बैग के मालिक का पता चल गया। बैग का मालिक जब्बार गाजीपुर जिले के ताजपुर का निवासी है। अरुण ने बैग के मालिक को सूचना दिया। बृहस्पतिवार देर शाम जब्बार बैग लेने के लिए अरुण चौरसिया की दुकान पर पहुंचा। दुकानदार ने रुपयों और सभी सामानों से भरा बैग उसे सौंप दिया। जब्बार दुकानदार की ईमानदारी देख बहुत प्रसन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed