{"_id":"6856f2466917dbda4804cf4a","slug":"the-road-that-collapsed-five-days-ago-was-not-repaired-mau-news-c-295-1-mau1002-129571-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पांच दिन पहले धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पांच दिन पहले धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक के बीबीपुर पेट्रोलपंप के पास पांच दिन पहले बारिश से धंसी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। रोज हो रही बारिश से जगह जगह रेनकट से सड़क के और हिस्से की धंसने की आशंका है।
बीते चार साल से बदहाल सड़क का पांच माह पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिर्णोद्धार हुआ था। लेकिन गुणवत्ता खराब होने से एक बरसात भी नहीं झेल पाई। क्षेत्र के वंशरोपन गोड़, अरविंद कुमार, अमरजीत सिंह, राजू राजभर, रमेश आदि लोगों ने बताया कि ये सड़क रतनपुरा से, बीबीपुर, सिधवल, खालिसपुर होते पहसा तक जाती है।
बीते 17 जून को तेज बारिश से बीबीपुर गांव में जाने वाले रास्ते के सामने सड़क धंस गई। वाहनों के दबाव से सड़क और न धंस जाए इसलिए ग्रामीणों ने उस रास्ते से आवागमन बंद कर दिया है। शुक्रवार की सुबह और शाम बारिश होने से सड़क का और हिस्सा भी धंस गया है।