{"_id":"5f1f157a8ebc3e636b75cc41","slug":"the-road-connecting-the-village-of-two-freedom-fighters-is-in-disarray-mau-news-vns538254021","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्वतंत्रता सेनानियों की गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्वतंत्रता सेनानियों की गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के दो महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांवों को जोड़ने के साथ लगभग बीसों गांव को जोड़ने वाला 13 किमी लंबा दुबारी परसिया मार्ग लगभग 15 साल पूर्व निर्माण कार्य के बाद मरम्मत न होने के कारण बदहाल पड़ा हुआ है। वर्तमान में हालत यह है कि कुछ ही दूरी के अंतराल पर एक से डेढ़ फीट तक के गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
यह सड़क महान स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी गजियापुुर निवासी रामसुुंदर पांडेय और तिघरा गांव निवासी कुंवर मुन्नी सिंह के गांवों को जोड़ती है। इस मार्ग से दुबारी, मोलनापुर, अम्मा, गजियापुर, तिघरा, भेड़कुल सुल्तानपुर, अहिरूपुर, नेवादा गोपालपुर सहित बीसों गांव के हजारों लोगों का तहसील मुख्यालय सहित अन्य सरकारी विभागों पर आना जाना होता है। इसके अलावा बलिया और देवरिया को जोड़ने वाला लिंक रोड होने के कारण रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है।
बदहाल सड़क के चलते रात के समय अंधेरे में गड्ढे में फसकर दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल होते रहते हैं। सड़क के मरम्मत को लेकर स्थानीय निवासियों से लेकर गांव के लोगों द्वारा कईयों बार प्रदर्शन भी किया जा चुका है । लगभग एक साल पूर्व दोहरीघाट के गोंठा में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस सड़क के मरम्म्मत करानेेे का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
वही सपा के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह राठौर ने भी दो बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया। जिसमें पहली बार मरम्मत कराने के लिए बजट स्वीकृत होनी की बात तो कही गई लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। वहीं दूसरी बार शिकायत के जबाब में लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य नियोजित माह अक्टूबर 2019 तक पूर्ण कराने की बात कही गई।
वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम लालबाबू दुबे को देते हुए सड़क निर्माण की मांग किया है। दुबारी निवासी अमित सिंह ने कहा कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं । सपा नेता हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने गड्ढा मुक्त सड़क होने की बात कही। लेकिन आज तक सड़क निर्माण न होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है।