फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The road built a decade ago is in bad condition since last 6 years

Mau News: 6 साल से बदहाल है एक दशक पहले बनी सड़क

Sun, 04 May 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The road built a decade ago is in bad condition since last 6 years
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मालव पिटोखर जाने वाली 4 किलोमीटर सड़क बीते 6 साल से खराब है। सड़क पर गड्ढे हो जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे 4 किमी की दूरी तय करने में 20 मिनट का समय लग जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है। करहां मुख्य मार्ग से जुड़ी मालव पिटोखर गांव होते हुए भैसही चट्टी तक वाली मुख्य सड़क का एक दशक पहले निर्माण हुआ था। मरम्मत नहीं होने से चार साल बाद ही गिट्टियां उखड़ने लगीं और गड्ढे बनने लगे। पटरियां गायब हो चुकी हैं। क्षेत्र के चंद्रभान चौहान, कपिल देव राजभर, संतोष, राजेश, गोल्डी आदि लोगों ने बताया कि आए दिन बाइक और साइकिल सवार गड्ढों में गिरकर घायल होते हैं। बरसात के समय पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, इससे हादसे और बढ़ जाते हैं। इस रास्ते से रोज बच्चों को लेकर स्कूली वाहन गुजरते हैं। बरसात शुरू होने में दो माह बाकी है, उससे पहले सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आवागमन मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed