फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The right will be seized if the Nagar Panchayat chairman gets the work done in an arbitrary manner:

नगर पंचायत चेयरमैन के मनमाने तरीके से काम कराने पर सीज होगा अधिकार:

Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The right will be seized if the Nagar Panchayat chairman gets the work done in an arbitrary manner:
मऊ/कोपागंज। राज्यमंत्री तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग तथा प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने मंगलवार को नगर पंचायत कोपागंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगर पंचायत में विकास कार्यों का शिलापट्ट न लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया। नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराए जाने के मामले में उनके अधिकारों को सीज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग तथा प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने मंगलवार को नगर पंचायत कोपागंज का औचक निरीक्षण किया। जहां पर उपस्थिति रजिस्टर देखा, साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भी उपस्थिति देखी। नगर पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कोपागंज से ली।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया गया कि कराए गए निर्माण कार्यों का शिलापट्ट नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नहीं लगवाया जाता है। इस पर प्रभारी मंत्री कहा कि यदि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा शिलापट्ट नहीं लगवाया जाता है तो इससे यह स्पष्ट होता है कि नगर पंचायत कोपागंज के अंतर्गत कराए गए कार्य ईमानदारी पूर्वक नहीं कराया गया है। नगर पंचायत कोपागंज के सभी सभासदों द्वारा उनके वार्ड से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव मांगे जाएं और समिति बनाकर उन प्रस्तावों की समीक्षा कर कार्य कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने नगर पंचायत कोपागंज के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि कोपागंज नगर पंचायत के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों का शिलापट्ट लगवाएं। कहा कि अगले माह के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई निश्चित रूप से तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य कराए गए हैं उन स्थानों पर शिलापट्ट लगवाएं जिसपर लागत तथा कार्य की लंबाई चौड़ाई का भी उल्लेख अवश्य हो। जिससे स्थानीय जनता को लागत से कराए गए कार्य की जानकारी हो सके तथा कार्यों की पारदर्शिता सामने दिखाई दे। यदि क्षेत्र के चेयरमैन मनमाने तरीके से कार्य कराते हैं तो उनके अधिकारों को सीज करा दिया जाएगा। किसी भी दशा में कार्यों का निर्माण पारदर्शिता से होने चाहिए। सरकार द्वारा दी जा रही धनराशि जनता के विकास के लिए है और विकास निश्चित रूप से होना चाहिए। प्रभारी मंत्री तथा विधायक ने जिला चिकित्सालय में डायलिसिस वार्ड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह, उप जिला अधिकारी मधुबन लालबाबू दुबे, क्षेत्राधिकारी मधुबन सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्यमंत्री तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग तथा प्रभारी मंत्री सुरेश पासी विधायक विजय राजभर ने विकासखंड फतेहपुर मंडाव स्थित ग्राम पंचायत गंगउपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अन्न वितरण किया। प्रभारी मंत्री तथा विधायक विजय राजभर ने जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी में बाढ़ पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा खाद्यान्न वितरण के निर्देश के क्रम में मधुबन के दुबारी ग्राम सभा में बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर गिर गए हैं उनके लिए आवास तथा जिन परिवारों का बना हुआ घर बाढ़ में लिप्त हो गया है उन परिवारों को राजस्व विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्राथमिक विद्यालय गंगउपुर में प्रभारी मंत्री तथा विधायक द्वारा पौधारोपण तथा स्मार्ट क्लास का शिलान्यास किया। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत पहली बार जिन महिलाओं द्वारा गर्भ धारण किया गया था उन महिलाओं की गोद भराई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed