फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The relationship between Guru and disciple is connected by soul

Mau News: गुरु और शिष्य का संबंध आत्मा से जुड़ा होता है

Thu, 10 Jul 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The relationship between Guru and disciple is connected by soul
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों की तरफ से विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। इस दौरान सद्गुरु ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध आत्मा से जुड़ा होता है।
विज्ञापन

मझवारा: स्थानीय बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में गत एक सप्ताह से चल रहा प्रवचन व धर्मिक अनुष्ठान के बाद बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा पर शोभा यात्रा निकाली गई। मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित राम जानकी मंदिर पर मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री कन्हैया दास रामायणी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान केदार सिंह, रामअलंब राय, अरविंद राय आचार्य, संदीप राय, राधेश्याम , प्रशांत राय, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दोहरीघाट: सरयू के पावन तट पर स्थित मातेश्वरी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने धर्म, सेवा और आस्था के भाव के साथ सद्गुरु के पावन चरणों में शीश नवाकर आध्यात्मिक शक्ति की अनुभूति की। सद्गुरु की उपस्थिति में पूरे धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। सद्गुरु ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देकर सुख-शांति और उन्नति की कामना की। सद्गुरु ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध आत्मा से जुड़ा होता है। जीवन में सच्चे गुरु का मार्गदर्शन मिलना दुर्लभ है और जब वह मिले तो निस्वार्थ भक्ति और सेवा से ही उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान प्रसिद्ध नारायण राय, प्रभुनाथ यादव, किस्मती देवी, मंजू सिंह, शांति देवी, शशि कला राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहां: मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के करहां गुरादरी धाम सतनामी कुटी बाबा घनश्याम दास की समाधि स्थल मत्था टेक मठ के महंत मानस धुरंधर दास महाराज के दर्शन कर आशीष लेने के लिए सैकड़ो भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह से ही स्नान ध्यान , पाताल गंगा सरोवर की परिक्रमा, घनश्याम दास की समाधि पर पूजन अर्चन कर मानस धुरंधर दास महाराज गुरादरी धाम मठ के महंत का आशीष प्राप्त किए।

रतनपुरा: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर के पुरातन छात्र पहली बार पूरे परिवार के साथ विद्यालय पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ उन्हें मोमेंटो और अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। चिरैयाकोट : मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के सरसेना बाजार के पास स्थित सतगुरु आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं ने मठ के पोखरे में स्नान करने के बाद गुरु प्रसाद लेकर अपने को धन्य किया। हरिशंकर धर्मार्थ ट्रस्ट स्वरूप आश्रम सरसेना महंथ बाबा पशुपति दास ने गुरु की महिमा का बखान किया। बिना गुरु के यह जीवन अधूरा है। इस अवसर पर ए एसपी महेश अत्रि, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed