फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The rally removed the message of cleanliness

रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 12 Feb 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The rally removed the message of cleanliness
परदहां ब्लाक के ताजोपुर स्थित धर्मशीला गर्ल्स डिग्री कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सफ - फोटो : MAU
मऊ। जिले के विभिन्न कॉलेजों में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन बुधवार को किया गया। समापन सत्र में एनएसएस कैड्टस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिपरीडीह : ताजोपुर स्थित धर्मशीला गर्ल्स डिग्री कालेज में कैडेट्स ने रैली निकाली जो कॉलेज प्रागंण से निकलकर बढुआगोदाम, बकवल, जातोपुर डुमरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। वहीं कैड्टस ने प्राथमिक विद्यालय पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर प्राचार्य दीपक सिंह, रजनीश सिंह,बबलू सिंह, सीमा, पंकज, विनय, सुनिता सहित अन्य एनएसएस कैड्टस मौजूद रहे। रतनपुरा : कृष्णा मेमोरियल महाविद्यालय में शिविर समापन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर डॉ. रविंद्र मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा, अमर पाल राय, दयाशंकर सिंह, कृष्णानंद चौहान, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। सूरजपुर: छोटे लोहिया पीजी कॉलेज काशीधाम में समापन सत्र में स्वच्छता के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर पूर्व शिक्षक मुहम्मद अली, डॉ. पी के सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, शंशाक शेखर सिंह, डॉ. संजय यादव, सर्वेश, हरिंद्र यादव, चंद्रमा, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं चकविलायत दरगाह स्थित केशव माधव बैजनाथ पीजी कालेज में जारी शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर डॉ. श्रीकांत पांडेय, प्राचार्य अखिलेश कुमार तिवारी, डॉ. इंद्रसेन वर्मा,गीता गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी रमेशचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। चिरैयाकोट : बैजनाथ बाल गोपाल इण्टर कालेज काजीपुर में समापन शिविर का उद्द्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामप्रताप यादव ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय के संचालक विशाल प्रताप यादव , मीना यादव , राकेश दुबे , प्रोफेसर सुरेंद्र यादव ,अजय कुमार श्रीवास्तव , सचिदानन्द राम , सोहित चौहान , भगेलू खरवार आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। उधर, लीलावती चनरा देवी मोहित पहलवान महाविद्यालय खजूरा फुलाइच में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed