फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The railway crossing remained closed for two hours for doubling work, leading to traffic jams.

Mau News: दोहरीकरण के कार्य के लिए रेलवे क्रॉसिंग दो घंटे बंद रही, लगा जाम

Sat, 29 Nov 2025 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
The railway crossing remained closed for two hours for doubling work, leading to traffic jams.
क्रॉसिंग बंद होने के कारण जान जोखिम डालकर बाइक सहित ट्रैक पार करते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
पिपरीडीह। वाराणसी-भटनी रेल मार्ग पर स्थित पिपरीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर रेल लाइन के दोहरीकरण के कार्य के लिए शनिवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रेलवे फाटक बंद रहा। इस दौरान पिपरीडीह-बढुआगोदाम मार्ग पर आवागमन बंद रहा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस बीच कई बाइकसवार जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करते देखे गए।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर पिपरीडीह रेलवे क्रॉसिंग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक दोनों तरफ आधा किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, इससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। रेलवे के कर्मचारियों ने पहले से ही राहगीरों को जागरूक करने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बाधित होने की सूचना दी थी। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों को रैकवारेडीह, नायकडीह, मरदह होते हुए, इटौरा महराबंधा, कुशमौर होते हुए जिला मुख्यालय के लिए निकले। रेलवे की तरफ से सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। फाटक बंद होने के दौरान पटरियों की मरम्मत और जेसीबी द्वारा गिट्टी भराई का कार्य तेजी से किया गया। वहीं बाइक सवारों ने सुअराबोझ के पास स्थापित नए रेलवे क्रॉसिंग के पास से जान जोखिम में डालकर अपनी बाइक पार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed