{"_id":"58ea85cc4f1c1bbe595b3dcd","slug":"the-project-of-sp-government-is-hidden-in-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार का प्रोजेक्ट भाजपा सरकार में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार का प्रोजेक्ट भाजपा सरकार में गायब
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के कार्यकाल में विधान सभा घोसी क्षेत्र के कोपागंज ब्लाक स्थित काछी कला गांव में बनने वाला 33/11 विद्युत उपकेंद्र का प्रोजेक्ट सरकार बदलते ही गायब हो गया। क्षेत्रीय विधायक सुधाकर सिंह ने उपकेंद्र के निर्माण के लिए बीते वर्ष अगस्त माह में शिलान्यास कर भूमि पूजन कार्य किया था। सरकार बदलते ही प्रोजेक्ट के गायब होने की क्षेत्र में काफी चर्चा है।
कोपागंज ब्लाक में काछीकला गांव में 33/11 केवी का विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए जमीन अधिगृहित होने पर पूर्व क्षेत्रीय सपा विधायक सुधाकर सिंह ने 22 अगस्त 2015 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। चार करोड़ 25 लाख की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार होने वाला था।
अपने संबोधन में विधायक ने चार माह बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की बात कही थी। इस उपकेंद्र के तैयार होने से कोपागंज नगर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति की समस्या से निजात मिल जाती। लेकिन काम शुरू ही नहीं हो सका। अब डेढ़ वर्ष बाद काछीकला गांव के उस स्थान से शिलापट्ट भी गायब हो गया है। शिलापट्ट गायब होने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अभी कोपागंज क्षेत्र में डांडी और टड़ियाव उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। शिलान्यास के बाद गांव के लोगों में आस जगी थी, कि इस उपकेंद्र के बन जाने से उनकी समस्या समाप्त हो जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि महुआर में बनकर तैयार विद्युत सबस्टेशन आज उद्घाटन की बाट जो रहा है जबकि यहां शिलान्यास के बाद काम क्यों नहीं शुरू किया गया।
शिलान्यास के बाद काम न होने और शिलापट्ट के गायब होने के बाबत पूछे जाने पर अधिशाषी अभियंता एके सिंह ने बताया की बजट के अभाव में काम शुरू नहीं किया जा सका। लेकिन अब बजट आ गया है, साथ ही कार्यदायी संस्था का भी चयन कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। कहा कि शिलापट्ट गायब होने की जानकारी उन्हें नहीं है।