फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The pole and cable broke due to the impact of the bus.

Mau News: बस के धक्के से पोल और केबल टूटा, 200 घरों की आपूर्ति बंद

Mon, 07 Apr 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The pole and cable broke due to the impact of the bus.
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के अतरारी खैराबाद गांव के विद्युत आपूर्ति के लिए खींची गई केबिल में बस फंस गई। बस के धक्के से चार खंभों की केवल टूट गया और खंभा भी गिर गया। घटना के कारण 200 घरों की आपूर्ति बंद हो गई। घटना के समय विद्युत आपूर्ति चल रही थी। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना मुबारकपुर रोड पर अतरारी गांव में आपूर्ति के लिए एबीसी केवल डाली गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वहां लगे खंभे काफी जर्जर हैं और उसे पर लगी एबीसी केबिल भी काफी नीचे लटकती है। रविवार को सुबह 9 बजे मुबारकपुर की तरफ से आ रही निजी बस के बॉडी में बिजली केबल फंस गया। केबिल के खिंचाव से चार खंभे और उसमें लगी एबीसी केबल टूट गया । घटना के समय विद्युत आपूर्ति चल रही थी। सूचना पर आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना एसडीओ नीरज कुमार ने बताया कि ओवरलोड निजी बस में केबिल फंस गया जिससे कुछ खंभे टूट कर गिर गए हैं। वहां की आपूर्ति बंद कर दी गई है। नया खंभा और एबीसी केबल बदलकर जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed