फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The pipeline was laid by digging the road

Mau News: रोड खोदकर पाइपलाइन बिछाई फिर गिट्टी, मिट्टी से पाट दिया

Mon, 23 Jun 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The pipeline was laid by digging the road
जल निगम की तरफ से गांवों में लाखों की लागत से बने पिच रोड को खोदकर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके बाद मिट्टी से पाट दी जा रही है। बारिश के बाद लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिच मार्ग को खोदने के बाद पूर्व की तरह ही सड़क को बनाने की जिम्मेदारी जल निगम की है।
विज्ञापन

जल निगम की तरफ से परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के पिपरीडीह, फुलवरिया, आजाद नगर सहित विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का काम चल रहा है। जल निगम की तरफ से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। चयनित कार्यदायी संस्था की तरफ से सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को मिट्टी से पाट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग स्थित फुलवरिया गांव के सामने से पिपरीडीह पुलिस चौकी तक लगभग 12 से अधिक स्थानों पर सड़क को खोदकर जल निगम की पाइप बिछाई है।
जिससे सड़क जगह जगह पर क्षतिग्रस्त हो जा रही है। पाइपलाइन बिछाने के बाद दोबारा बनाने की जगह सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। जिससे सड़कें चलने योग्य तो हो गईं। जिससे बारिश होने से जगह-जगह गड्ढे हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को पूर्ववत बनाना है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सौरव कुमार सिंह का कहना है कि जल निगम को सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाने का शासनादेश है, लेकिन कार्य समाप्त होने के बाद सड़क को पूर्व की तरह पिच करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed