{"_id":"610ad6628ebc3e88d6797f1a","slug":"the-pillar-of-the-porch-outside-the-house-fell-the-young-man-died-of-being-buried-mau-news-vns6043075105","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बने पोर्च का पिलर गिरा, युवक की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बने पोर्च का पिलर गिरा, युवक की दबने से मौत
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर गांव में बुधवार की सुबह एक पुराने मकान का पिलर टूटने से उसके जद में आने से 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बीएयसी सेकेंड ईयर का छात्र था। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।
मधुबन थाना क्षेत्र कटघरा शंकर गांव निवासी स्व. श्रीप्रकाश पांडेय का पैतृक भवन है, जो कि जर्जर हालात में पहुंच चुका है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे स्व.श्री प्रकाश का सबसे छोटा पुत्र अभिषेक उर्फ भोलू (19) अपनी मां ऊषा पांडेय के साथ घर के बाहर बने पोर्च में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच पोर्च के सहारे के लिए बना पिलर अचानक ढह कर नीचे आ गिरा। इसके जद में आने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल अभिषेक को आनन फानन में फतेहपुर मंडाव सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। घटना के बाद से मृतक की मां ऊषा, बड़े भाई अनमोल तथा अभय का रो रोकर बुरा हाल था।