फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the people put the jam

यज्ञ में बाधा, लोगों ने लगाया जाम

Sun, 08 May 2016 11:54 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 08 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
the people put the jam
मधुबन थाना क्षेत्र के चन्द्रापार पर हवन स्थल पर पक्का हवन कुंड बनवाने की मांग को लेकर सड़क जाम करते श्रद्घालु।
मधुबन तहसील क्षेत्र के हसनपुर गांव में आयोजित लक्ष्मी नारायण पंचकुडी महायज्ञ के आयोजन में विघभन पड़ने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को चंदापार गांव के पास जाम लगा दिया। इस दौरान फतेहपुर -इब्राहिमपट्टी बलिया मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। जाम की सूचना मिलने पर मौके पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इस पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन



 बताते चले मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा हसनपुर में बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों ने लक्षमी नारायण पंचकुड़ी महायज्ञ का आयोजन किया था। यज्ञ नौ मई से शुरू होकर 16 मई को समाप्त होना था।
विज्ञापन



इसकी तैयारियां चल ही रही थी, कि गांव के रूदल यादव, कैलाश यादव, जयराम यादव आदि ने एक प्रार्थना-पत्र उपजिलाधिकारी मधुबन को दिया। इसमें इन लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यज्ञ का आयोजन किया गया है। वह जमीन सरकारी है। साथ ही उस पर कब्जा करने का कुचक्र रचकर ऐसा किया जा रहा है। फिर क्या था, प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस क्रम में शनिवार की शाम एसडीएम के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही हो रही तैयारी को रोकवा दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह आठ बजे प्रधान हसनपुर गुलाब यादव के नेतृत्व में रास्ता जाम कर दिया। जाम करने वालों में महिला और पुरूष सभी शामिल थे।



जाम की सुचना मिलने पर एसडीएम मधुबन दयाशंकर पाठक और थानाध्यक्ष एसके मिश्र के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों को शर्तो पर यज्ञ कराने की अनुमति प्रदान की।  इस तीन घंटे बाद  जाम समाप्त हुआ।  उपजिलाधिकारी मधुबन दयाशंकर पाठक ने बताया कि यज्ञ स्थल पर कोई पक्का निर्माण नहीं किया जाएगा । ताकि जमीन पर और कब्जा न कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed