{"_id":"6856f0ea1f3a629daf0c2fbf","slug":"the-pathway-built-in-jheel-mahal-has-sunk-in-many-places-mau-news-c-295-1-mau1001-129575-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: झील महल में बना पाथवे कई जगहों पर धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: झील महल में बना पाथवे कई जगहों पर धंसा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित झील महल को अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके तहत लाखों से सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। बीते बृहस्पतिवार को हुई बारिश से पाथवे कई जगहों पर धंस गया है। जबकि इस पार्क का कार्य लगभग पूरा होने के बाद जल्द ही हैंडओवर होने वाला है। वहीं नगर पालिका के जिम्मेदार इसको लेकर नोटिस जारी करने और हैंडओवर से पूर्व हर खामी को दुरुस्त करने का दावा कर रहे हैं।
नगर पाालिका ने अमृत सरोवर योजना के तहत झील महल को इसमें शामिल कर झील सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है। यहां झील का गहरीकरण कार्य किया जा चुका है। वहीं चारों तरफ पाथवे का निर्माण के साथ चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।
वर्तमान में इसके चारों तरफ इंटरलाॅकिंग किया जा रहा है। इस बीच बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद यहां बने पाथवे कई जगह से धंस गया है तो कई जगहों से उखड़ चुका है।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पालिका के अवर अभियंता रमेशचंद्र से बात की तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया गया है, साथ ही कार्य को दुरुस्त करने की बात कही गई। वहीं नपाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि कार्य अभी जारी है, इसे हैंडओवर नहीं किया गया है, ऐसे में कोई खामी सामने आने पर उसे कार्यदायी संस्था दुरुस्त कराएगी।