फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The panchayat building is locked, and people are waiting for confirmation of births and deaths.

Mau News: पंचायत भवन पर लटक रहा ताला, जन्म और मृत्यु के लिए पुष्टि का इंतजार

Tue, 20 Jan 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The panchayat building is locked, and people are waiting for confirmation of births and deaths.
केशवपुर सुल्तानीपुर के बहुद्देशीय पंचायत भवन में लटकता है ताला।संवाद
फतहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के केशवपुर सुल्तानीपुर के बहुद्देशीय पंचायत भवन में आए दिन ताला लटकता रहता है। इसके चलते जन्म प्रणामपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केशवपुर सुल्तानीपुर गांव में बहुद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों को जन्म प्रणामपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन

भवन में कर्मचारियाें के आए दिन नदारद रहने से पंचायत भवन मेें ताला लटका रहता है। जरूरी कागजात के लिए लोगों को ब्लॉक मुख्यालय की परिक्रमा लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश पटेल, पवन सिंह, बंसराज यादव, बबलू सिंह, अशोक सिंह संजय पटेल, दिवाकर पटेल का आरोप था कि आए दिन कर्मचारियों के नदारद रहने से पंचायत भवन में ताला लटका रहता है।

इसके चलते जरुरी कागजात के लिए ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। इस बाबत एडीओ पंचायत पंकज मल्ल का कहना है कि रोजगार सहायक को फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed