फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The pair of Raj Nandini and Sanjana secured third place

Mau News: रिदमिक पेयर इवेंट में राज नंदिनी और संजना की जोड़ी ने हासिल किया तीसरा स्थान

Sat, 28 Jun 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The pair of Raj Nandini and Sanjana secured third place
आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मऊ जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मऊ जिले से नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के रिदमिक पेयर इवेंट में मऊ की राज नंदिनी और संजना की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सब-जूनियर वर्ग के रिदमिक पेयर इवेंट में काजल सिंह और सोनम की जोड़ी ने पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में मऊ जनपद से जिला योगासन खेल संघ के सचिव राजन वैदिक, मंजू चौरसिया, शालिनी पांडेय ने निर्णायक (जज) की भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के वाराणसी, आजमगढ़ मंडल प्रभारी तथा युवा भारत पूर्वी के राज्य प्रभारी बृजमोहन पांडेय, जिला योगासन खेल संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, जॉइंट सेक्रेटरी, प्रशांत राय, रामनिवास मौर्या, कोषाध्यक्ष राजेश गोस्वामी ने सभी खिलाड़ियों और निर्णायकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed