फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The pagoda echoed with Har Har Mahadev, Jalabhishek was celebrated

हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक की रही धूम

Mon, 18 Jul 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The pagoda echoed with Har Har Mahadev, Jalabhishek was celebrated
दोहरीघाट कस्बा चौक के स्थित औघड़ बाबा कमेटी द्वारा कांवरिया को भोजन कराते लोग।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। व्रत रखकर शिवभक्तों ने महादेव से परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं। कांवड़ियों ने भी भगवान भोले का जलाभिषेक कर बेलपत्र और दूध आदि चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। मंदिरों पर आयोजित भजन कीर्तन में भी शामिल होकर शिव भक्त जमकर झूमे। उधर, भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मंदिरों पर तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए शिवभक्त उमड़े रहे। अधिकांश मंदिरों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बाल निकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी सहित विभिन्न मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवड़िए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। बढुआगोदाम: क्षेत्र के बढुआ गोदाम, ताजोपुर, डुमरांव, बहरीपुर, वनदेवी, कहिनौर, परदहां, महलीपुर, नसीरपुर सहित विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों और मंदिर में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत, दूध आदि से भगवान शंकर का पूजन अर्चन किया। कुसुम्हा : पंचमुखी शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित शिव मंदिरों पर कांवड़ियों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। मधुबन: क्षेत्र के शिवपुर पांती गांव स्थित शिवमंदिर में शिव भक्तों ने जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। कोपागंज: कस्बा स्थित गौरी शंकर मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मत्था टेका। रानीपुर: क्षेत्र के खुरहट, पलिया, ब्राह्मणपुरा, काझा, मिर्जापुर, खलीलपुर सहित विभिन्न इलाकों में शिवभक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। बोलबम के नारे से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

इंदारा : क्षेत्र के इंदारा, कसारा, लैरो, महुआर, इंदारा बाजार, अदरी के शिव मंदिरों मे श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने शंकर का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।

सावन माह के पहले सोमवार को नगर के शीतला धाम स्थित शिवमंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के पास पू?

सावन माह के पहले सोमवार को नगर के शीतला धाम स्थित शिवमंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के पास पू?- फोटो : MAU

सावन माह के पहले सोमवार को नगर के गायघाट पर पूजन अर्चन के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।संवाद

सावन माह के पहले सोमवार को नगर के गायघाट पर पूजन अर्चन के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।संवाद- फोटो : MAU

सावन माह के पहले सोमवार को नगर के शीतला धाम पर सुरक्षा में मुस्तैद शहर कोतवाल और अन्य।संवाद

सावन माह के पहले सोमवार को नगर के शीतला धाम पर सुरक्षा में मुस्तैद शहर कोतवाल और अन्य।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed