फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The paddy purchasing center's lock did not open even after the uproar of the farmers

किसानों के हंगामा के बाद भी नही खुला धान क्रय केंद्र का ताला

Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The paddy purchasing center's lock did not open even after the uproar of the farmers
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के चलीसवां गांव स्थित धान क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे तक ताला न खुलने से किसानों ने हंगामा किया। दर्जनों ट्रैक्टर पर धान लेकर किसान परेशान रहे। किसानों के वहां शोर-शराबे के बावजूद भी पूरे दिन ताला नहीं खुला जिससे किसानों को मायूस होकर लौटना वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि तहसील क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति काफी खराब है। किसी केंद्र पर बोरा का अभाव है तो कहीं कर्मचारी ही नहीं है। जहां कर्मचारी है वहां नियम कानून का हवाला देकर खरीदारी नहीं हो रही है। क्षेत्र के चलीसवां गांव में धान क्रय केंद्र खोला गया है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही दर्जनों किसान लगभग 20 ट्रैक्टर पर धान लेकर पहुंचे तो क्रय केंद्र का ताला ही नहीं खुला था। लगभग तीन घंटा इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा तो किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी कोई कर्मचारी नहीं आया । पूरे दिन किसान वहां खड़े रहे बाद में देर शाम कुछ किसान अपना ट्रैक्टर वापस लेकर चले गए तो कुछ खर्चा बचाने के लिए वहीं चारपाई खटिया का इंतजाम करने में लगे थे। इस बारे में पूछे जाने पर केंद्र प्रभारी वरिष्ठ विपणन निरीक्षक इसरार अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें शामिल होने के लिए वह गए थे। शाम 3 बजे तक मीटिंग समाप्त हुई इसके चलते बृहस्पतिवार को वहां खरीदारी नहीं हो सकी। समस्या के बाबत क्षेत्र के किसान सुनील सिंह, रामजन्म यादव, राम विजय सिंह, राणा सिंह, नवाज खान, आदि का कहना है कि धान बेचने को लेकर किसान परेशान है लेकिन केंद्र पर विभिन्न बहाने बनाकर खरीदारी नहीं की जा रही है। कहा कि धान बेचने को केंद्र पर सुबह से ही किसान अपनी लाइन लगाए हुए थे ताकि समय से उनकी खरीदारी हो जाए लेकिन शाम तक किसी कर्मचारी के न पहुंचने पर मजबूरन ट्रैक्टर वापस लेकर के आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed