{"_id":"a41da853f9b22bea78723cec99a01c2b","slug":"the-organization-of-teachers-serious-on-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन गंभीर’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन गंभीर’
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। शिक्षकों को जो भी मांगे हैं वह जायज हैं।
उन पर सरकार गंभीर होकर विचार भी कर रही है। रविवार को वह जिले के विभिन्न उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर शिक्षकों से बातचीत कर रहे थे।
इसके पूर्व जनपद आगमन पर एमएलसी उमेश द्विवेदी का मतलूपुर मोड़ पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
शिक्षकों के साथ वह एएलनोमानी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज पर हो रहे उत्तर पुस्तिकाओं का भी हाल जाना। कहा कि शिक्षकों के निष्ठा और कर्तव्य की ही देन है कि पूरे प्रदेश में शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज कराई।
इसका पूरा श्रेय शिक्षकों को ही जाता है। छह माह के अंदर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की अधिकांश मांगों को मान भी लिया। कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं अभी हैं उसके लिए संगठन गंभीर हैं।
विज्ञापन
सरकार भी शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष रमाकांत पांडेय कहा कि मानदेय की उपलब्धि शिक्षक हितों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
इसके लिए सरकार की जितनी सराहना की जाए कम है। शिक्षक एमएलसी का नगरपालिका चेयरमैन शाहीना अरशद जमाल के यहां भी भव्य स्वागत किया गया।