{"_id":"6d0436f0bb2ecac6d24c6f160bb1f60e","slug":"the-oath-was-administered-to-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के प्रत्याशियों को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के प्रत्याशियों को दिलाई गई शपथ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली घोसी में घोसी एवं बड़राव ब्लॉक के ग्रामप्रधान पद के प्रत्याशियों को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष, धर्म, जाति, प्रलोभन आदि से परे रहते हुए स्वच्छ निर्वाचन की शपथ दिलाया। नाबालिग लड़के वोट देते पकड़े गए तो उनके विरुद्ध तथा उनके अभिभावक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी। दोनों ब्लॉकों के 997 प्रधान पद प्रत्याशियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि आप सब गांव के मुखिया के लिए चुनाव लड़ने जा रहे है। कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे होंगे। उसमें आप का पड़ोसी भी हो सकता है। कटुता नहीं आनी चाहिए। चुनाव में किसी भी स्तर पर भ्रष्ट साधनों, अवैध शराब, प्रलोभन आदि का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
यदि कोई प्रत्याशी शराब, धन, साड़ी, कपड़ा बांटते पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई में कोई हिचक नहीं होगी। बहुत से नाबालिग फर्जी ढंग से मतदाता बन गए थे उनके विरुद्ध कार्यवाही हुई है। फिर भी नाबालिग लड़के वोट देते पकड़े जाएंगे, तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा। जैसा कि प्रथम चरण में हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने कहा की गांव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई प्रत्याशी शराब, धन, सामान बांटते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी। गांव में कोई घटना हो तो कोतवाली पुलिस को या 100 नंबर पर जरूर सूचना दें। अभिभावक अपने नाबालिग लड़कों को वोट देने न भेजें।
ऐसा करने वाले मुकदमे के जिम्मेदार होंगे। एएसपी सुनील सिंह ने कहा कि पुलिस के साथ प्रत्याशियों का भी चुनाव को सकुशल संपन्न करना दायित्व है। चुनाव में किसी तरह की घटना होती है तो उसकी तुरंत सूचना दें।
बीते चुनाव में जहां मारपीट हुई थी, वहां विशेष नजर रहेगी। उपजिलाधिकारी जगदंबा सिंह एवं सीओ वंसीधर मिश्रा ने कहा की सभी सरकारी शराब की दूकानें चुनाव से 48 घंटे पूर्व से बंद रहेंगी। यदि कोई दूकान खुली देखें तो तुरंत सूचित करें। इस अवसर पर कोतवाल राकेश जायसवाल, सीडीओ गिरिजेश त्यागी, आरओ आलोक श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी डा. जितेंद्र सिंह, बीडीओ आदि मौजूद रहे।