फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The number of people seeking treatment increased due to the shortage of Ayurvedic doctors

Mau News: आयुर्वेदिक डॉक्टरों की कमी पर इलाज कराने वाले बढ़े

Fri, 22 Aug 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The number of people seeking treatment increased due to the shortage of Ayurvedic doctors
मऊ। आयुर्वेदिक दवाओं की ओर पांच साल में मरीजों का रुझान बढ़ा है। इससे ओपीडी में मरीजों की संख्या बीस फीसदी बढ़ी है। बावजूद इसके जिले में संचालित 29 आयुर्वेदिक अस्पताल में से से 10 में पांच साल से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इन अस्पतालों का फार्मासिस्ट के सहारे संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद आयुर्वेद पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले के आयुर्वेद अस्पताल के ओपीडी में बढ़ती मरीजों की संख्या इसकी पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन

जिले के 29 आयुर्वेदिक और छह यूनानी अस्पताल हैं। दस आयुर्वेदिक चिकित्सालय फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहे हैं। इन केंद्रों पर चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं है। जिले में आयुर्वेद के 34 चिकित्सकों की जगह 22 ही हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते वर्तमान में चितबसाव, गहनी, चकरा, दरगाह, दोहरीघाट, सलाहाबाद, नेमड़ाडा, बैलोरी, कटिहारी समेत 10 आयुर्वेद अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहे हैं। जबकि इन दिनों सभी आयुर्वेदिक अस्पताल में रोज 50 से 60 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वात, उदर, कब्ज, चर्म, सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया, टाइफाइड और स्त्री रोग से संबंधित मरीज इलाज कराने आयुर्वेदिक अस्पताल पर आते हैं। इस बाबत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र साहू का कहना है कि डाक्टरों की कमी के चलते कई अस्पतालों में फार्मासिस्ट के उपचार करने की जानकारी है। गंभीर स्थिति पर उन्हें दूसरे आयुर्वेद अस्पताल भेजा जा रहा है। डाक्टरों की कमी को लेकर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed