{"_id":"613645758ebc3e35f95d1753","slug":"the-nodal-officer-said-that-the-superintendent-sir-has-more-information-than-you-then-your-watchman-has-mau-news-vns6100899196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी बोले अधीक्षक साहब आपसे ज्यादा जानकारी तो आपके चौकीदार के पास है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी बोले अधीक्षक साहब आपसे ज्यादा जानकारी तो आपके चौकीदार के पास है
विज्ञापन
मऊ के कोपागंज में प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा जिले के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम सोमवार को तड़ियांव स्थित 100 शैय्यायुक्त हॉस्पिटल, ग्रामसभा ढेकवारा, थाना कोपागंज, ब्लॉक, नगर पंचायत का मुहल्ला दोस्तपुरा की सफाई व्यवस्था तथा कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर में त्योहार रजिस्टर ऑनलाइन एफआईआर आदि के बारे में निरीक्षण करते हुए जहां एक तरफ संतोषजनक जताया।
वहीं कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमरों में व्याप्त गंदगी, जगह जगह पंखा खराब होने,पैथोलॉजी सेंटर में रिकार्ड कागज पर लिखने को लेकर नाराजगी जताया। साथ ही अधीक्षक को जमकर फटकार लगाया। नोडल अधिकारी की तरफ से पूछे गए सवाल का सीएचसी के अधीक्षक द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर नोडल अधिकारी ने टिप्पणी किया कि अधीक्षक साहब आपसे ज्यादा जानकारी तो आपके चौकीदार के पास है।
नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने सर्वप्रथम टड़ियांव स्थित 100 बेड के हॉस्पिटल और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान हॉस्पिटल में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था जल्द कराने का निर्देश दिया। ग्राम सभा ढेकवारा पहुंचकर गांव की साफ सफाई का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज के निरीक्षण के दौरान कमरों में व्याप्त गंदगी को देख नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने इमरजेंसी, पैथोलॉजी, दवाखाना, वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड का पंखा ख़राब देख भड़क गए।
विज्ञापन
नोडल अफसर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से पूछा कि पंखा कबसे खराब है, वे नहीं बता सके। जबकि चौकीदार ने बताया कि पंखा तीन साल से खराब है। तब उन्होंने कहा कि आप से अधिक जानकारी तो आपके चौकीदार को है। पैथालाजी में कागज पर इंट्री देख जल्द रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को देख उसे गिराकर निर्माण करवाने का निर्देश दिया।