फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The news of the soldier's death created a ruckus at home

सिपाही की मौत की सूचना से घर पर मचा कोहराम

Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The news of the soldier's death created a ruckus at home
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र बकुची डांडीडीह निवासी सूर्यभान चौहान के बडे बेटे सिपाही राजेश चौहान की मौत की खबर आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर दरवाजे पर गईं बुजुर्ग कलावती (65) पत्नी हरेराम शर्मा को ऐसा सदमा लगा कि ब्रेन हैमरेज हो गया। उनकी अस्पताल से जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। एक ही गांव में दो लोगों की मौत होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। सिपाही अपने परिवार का इकलौते कमाऊ सदस्य थे।
विज्ञापन

बकुंची डांड़ीडीह निवासी राजेश चौहान (26) पुत्र सूर्यभान चौहान वर्ष 2016 बैच में पुलिस में भर्ती हुए थे। वे एक सप्ताह पहले घर से कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाने पर अपनी पोस्टिंग पर गए थे। शुक्रवार की रात में थाने से फोन से राजेश की बीमारी की सूचना देकर परिवार वालों को कप्तानगंज बुलाया गया। रात में ही राजेश का छोटा भाई कुछ करीबियों के वहां पहुंचा। वहां पहुंचने पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुभाष चौक रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। परिवार वालों ने राजेश की मौत की सूचना घर वालों को दिया।
विज्ञापन

यह खबर सुबह होते होते अगल बगल के गांवों में जंगल की आग की तरह फैल गई। राजेश की किन परिस्थितियों में रेलवे फाटक पर ट्रेक के किनारे मौत हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृत सिपाही राजेश तीन भाइयों मे सबसे बडे़ थे। लगभग डेढ़ साल पहले राजेश की शादी हुई थी। उनका दो माह का एक पुत्र भी है। मृतक की मां कलपाती देवी, पिता सूर्यभान चौहान, पत्नी वंदना चौहान, भाई राहुल, रोहित चौहान का रोते रोते बुरा हाल था। मृत सिपाही की चार बहनों में तीन का विवाह हो गया है। जबकि एक बहन तथा दो भाइयों की शादी होनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed