फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The newly elected public representatives are expected to solve the burning problems

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से है ज्वलंत समस्याओं के समाधान कराने की उम्मीद

Fri, 11 Mar 2022 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
The newly elected public representatives are expected to solve the burning problems
मऊ। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद चारों विधानसभा में प्रत्याशी तथा समर्थक जीत के जश्न में डूबे हैं। वहीं मतदाताओं की नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। विधानसभा चुनाव में उठ रहे ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठने लगी है। जिले में चारो विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न मुद्दा खूब उठा था। जनप्रतिनिधियों ने वायदे को पूरा करने का खूब वायदा किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से वायदों को पूरा कराने की उम्मीद बढ़ गई है। सदर विधानसभा क्षेत्र में परदहां काटन मिल, स्वदेशी काटन मिल को चालू कराने, खराब सड़कों का मुद्दा खूब उठा था। मधुबन विधानसभा क्षेत्र में कटान समस्या, अगलगी का मुद्दा जोर शोर से उठा था। घोसी विधानसभा सीट से घोसी चीनी मिल को घाटे से निकालने, सरायसांदी सोलर प्लांट को चालू कराने का मुद्दा छाया रहा। मुहम्मदाबादगोहना विधानसभा क्षेत्र में बदहाल सड़कों को लेकर रहा। सदर विधान क्षेत्र के महेंद्र प्रताप यादव, सूर्यनाथ प्रसाद का कहना था कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को विधानसभा में बंद काटन मिल के मुद्दे को उठाकर समस्या का समाधान कराना पहली प्राथमिकता होना चाहिए। इसी क्रम में घोसी क्षेत्र के श्रीकांत प्रसाद, संजीव सिंह का कहना था कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को घोसी चीनी मिल की स्थिति को बेहतर करने तथा सरायसादी सोलर प्लांट को चालू कराने के वायदे को पूरा कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के मनोज कुमार, जर्नादन प्रसाद का कहना था कि कटान समस्या का समाधान कराने के साथ फायर स्टेशन का निर्माण कराकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को पूरा कराना चाहिए। मुहम्मदाबादगोहना विधानसभा क्षेत्र के सूर्यनाथ प्रसाद, रमेश कुमार का कहना था कि मुहम्मदाबादगोहना क्षेत्र में बदहाल सड़कों की मरम्मत, फायर स्टेशन सहित विकास के प्रोजेक्ट स्थापित कराने के वायदे को पूरा कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed