फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The name on the cutting raging Mkhuni People , Performance

नाम काटने पर भड़के मखुनी के लोग,प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 20 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The name on the cutting raging Mkhuni People , Performance
 मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के रानीपुर ब्लाक अंतर्गत मखुनी गांव की वोटर लिस्ट में सैकड़ों ग्रामीणों के नाम गायब होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीण वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को ठीक किये जाने साथ ही दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। एसडीएम ने आपत्ति की जांच कराकर खामी दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में लगभग दो सौ मतदाताओं का नाम गायब होने की शिकायत को लेकर रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के मखुनी गांव के सैकड़ों ग्रामवासी गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे आैर एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने लगे। गांव निवासी रामनिवास यादव, देवचंद, शंकर, दिनेश, अशोक आदि का कहना है कि गांव की वोटर लिस्ट में जानबूझकर गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक पूर्व ग्राम प्रधान के परिवार की महिला बीएलओ ने दूसरे गुट के डेढ़ सौ से अधिक मतदाताओं का नाम सूची से गायब कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में जानबूझकर वोटरों के नाम गायब किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं मतदाता सूची में मृतक व अन्य गांवों में विवाहित महिलाओं का नाम भी सूची में अभी तक दर्ज है। एसडीएम कार्यालय पर गुरुवार को सुरूहुरपुर, हाजीपुर, नगपुर, खैराबाद, काझाखुर्द आदि समेत दर्जनों गांवों के लोग जुटे थे।

इन गांवों की वोटर लिस्ट में खामियों की शिकायत दर्ज करायी गई है। एसडीएम डॉ. आरडी   पांडेय ने कहा सभी शिकायतों की जांच कराकर वोटर लिस्ट की खामियां दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed