फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The name of the performance aside Apatron

अपात्रों का नाम हटाने की मांग किया प्रदर्शन

Thu, 29 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 29 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The name of the performance aside Apatron
अपात्रों का नाम हटाने की मांग किया प्रदर्शन
पात्र गृहस्थी सूची में अपात्रों का नाम हटाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जागो किसान मजदूर बुनकर विकास मंच  के तत्वावधान में गुरुवार को विकास खंड परिसर में दर्जनों गांव के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। दो घंटे बाद धरना स्थल पर पहुंचे डीसी मनरेगा ने जांच  कराकर एक हफ्ते के अंदर पात्रों के नाम जोड़े जाने संबंधी आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।   कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली विशुनपुर, कटवांस, खुखुंदवा, जयरामगढ़, डांड़ी, युसुफपुर, लैरो दोनवार,लैरो बेरुवार, ढेकवारा, भदसा मानोपुर, चिस्तीपुर आदि गांवों में पात्र गृहस्थी सूची में अपात्र और अधूरे व्यक्तियों का नाम जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


इसे हटाकर शेष पात्र व्यक्तियों का नाम सम्मलित किए जाने को लेकर कई बार जिला पूर्ति अधिकारी से लेकर उप जिलाधिकारी सदर को लिखित तथा  मौखिक सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीण आक्रोशित  हो गए।  धरने को संबोधित  करते हुए संगठन के अध्यक्ष राम नवल राही ने कहा कि यह संघर्ष तबतक चलता रहेगा जबतक हमारी समस्त मांगे पूरी नहीं हो जाती।  गुलाब चंद्र ने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा इस  मामले पर जांच का आदेश दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं  किया गया।  अरविंद मूर्ति ने विचार व्यक्त किया। डीसी मनरेगा तेजभान सिंह ने एक  सप्ताह के अंदर टीम गठित कर सभी समस्याओं का निराकरण कराने के  आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बाबूलाल, लल्लन  प्रसाद, भृगुनाथ, घनश्याम, मालती, संजय देवी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed