फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants vandalized the school and used a plough on the wall

Mau News: मनबढ़ों ने विद्यालय में की तोड़फोड़, दीवार पर चलाया हल

Tue, 15 Jul 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The miscreants vandalized the school and used a plough on the wall
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना थाना कोतवाली क्षेत्र के सद्धोपुर प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात मनबढ़ों ने तोड़फोड़ की। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई होने पर ग्राम प्रधान देवंती देवी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी ने बताया कि विद्यालय को देवसीपुर प्राथमिक विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है। रविवार की रात मनबढ़ों ने तीन कमरों का पल्ला क्षतिग्रस्त कर दिया है। ट्रैक्टर से हल चलाकर 50 फीट तक दीवार का सीमेंट उखाड़ गया है। पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली को भी उखाड़ कर फेंक दिया गया है। इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल कमलाकांत वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed