फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants had misled the woman by telling her that the amount withdrawn was less.

Mau News: बदमाशों ने निकाली गई धनराशि कम बताकर महिला को किया था गुमराह

Fri, 23 Feb 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had misled the woman by telling her that the amount withdrawn was less.
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ पर बुधवार की दोपहर में महिला के साथ हुए चालीस हजार रुपये की छिनतई के मामले में घोसी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि महिला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध छिनतई का मुकदमा दर्ज किया। कोपागंज थाने के खुनशेखपूर निवासी फेकवी देवी चौहान घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ स्थित बैंक की शाखा में बुधवार की दोपहर आकर संबंधित लिपिक को विड्राल फार्म भरकर अंगूठा लगाकर दी। इसपर लिपिक ने दो लोगों से पहचान कराने की बात कही। जिस पर फेकवी देवी चौहान ने बैंक में मौजूद लोगों से विड्राल फार्म पर पहचान कराकर दे दिया। 40 हजार रुपये प्राप्त कर रुपये को झोले में रखकर एक बजे अपने घर के लिए जा रही थी कि पीढ़वल मोड़ से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने आकर महिला से कहा कि अभी आप ने बैंक से 40 हजार रुपये निकाला है। तुम्हारे रुपये कम मिले हैं। फेकवी देवी उनके झांसे में आकर रुपये गिनने के उद्देश्य से झोला से रुपये को निकालने का प्रयास करने लगी। इतने में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति झपट्टा मारकर झोले को छिनकर मऊ की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले में पुलिस जांच का रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।

- राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक घोसी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed